आगरा, फरवरी 16 -- थाना छत्ता के कचहरीघाट स्थित मै. बसन्तलाल योगेश कुमार गौगिल नामक दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोरों ने करीब दो लाख रुपये पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित दुकानदार दिनेश चन्द गुप्ता के अनुसार वह 14 फरवरी की रात लगभग 8 बजे दुकान बंद कर घर गए थे। 15 फरवरी को बाजार बंदी के कारण दुकान नहीं खोली गई थी। लेकिन, दोपहर करीब 3 बजे जब वह कुछ सामान लेने पहुंचे तो शटर टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो पता चला कि नगदी चोर ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.