बेगुसराय, दिसम्बर 14 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मारवाड़ी धर्मशाला के प्रांगण में व्यवसायियों के साथ थानाध्यक्ष की बैठक शनिवार को हुई। अध्यक्षता थानाध्यक्ष राहुल कुमार व सरपंच प्रतिनिधि दिलीप शर्मा ने संयुक्त रूप से की। व्यवसायियों को निर्देश देते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि गढ़पुरा बाजार में कोई भी दुकानदार अपनी दुकान के आगे ई-रिक्शा लगाने नहीं देंगे। ई-रिक्शा हमेशा गतिशील अवस्था में गुजरेगी। ई-रिक्शाचालकों और व्यवसायियों को यूनियन बनाने की सलाह दी ताकि भविष्य में उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना करना न पड़े। वहीं, गायत्री परिवार के प्रखंड संयोजक सुशील सिंघानिया ने थानाध्यक्ष से आग्रह करते हुए कहा कि बाजार में जो लोग गलत तरीके से कहीं भी गाड़ी को पार्क कर देते उनका चलान काटे। बैठक के बाद थानाध्यक्ष ने दुकानदारों को हिदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.