फिरोजाबाद, अप्रैल 9 -- रसूलपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात दुकान के सामने खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई। जिसे देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग फायर स्टेशन पर सूचना देते हुए पानी और मिट्टी से आग बुझाने में जुट गए। फायर स्टेशन के जवान दकमल लेकर पहुंचे तब तक बाइक पूरी तरह से जल गई। जिसका गुरुवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। रसूलपुर स्थित मस्जिद के निकट दुकान के सामने एक बाइक खड़ी थी। रात नौ बजे अचानक बाइक के इंजन से आग की लपटें उठने लगी। आसपास के लोगों की भीड़ मौके की ओर दौड़ पड़ी। लोगों ने मिट्टी और पानी डालकर आगे बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक आग की पलटों ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...