नोएडा, जून 30 -- नोएडा। सेक्टर-113 थानाक्षेत्र स्थित एक दुकान से चोर बाइक के पुर्जे और नए टायर चोरी कर फरार हो गए। दिल्ली निवासी फरजान ने बताया कि सेक्टर-123 पुश्ता रोड पर उनकी मोबाइल के पुर्जों की दुकान है। बीते रविवार को रात डेढ़ बजे के करीब चोर दुकान के अंदर से बाइक के पुर्जे और टायर चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत एक लाख रुपये के करीब आंकी गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...