गाज़ियाबाद, फरवरी 16 -- ट्रांस हिंडन। अर्थला में रहने वाले नजर मोहम्मद न्यू हिंडन विहार में परचून की दुकान करते हैं। उन्होंने बताया कि 14 फरवरी की रात वह खाना खाने के बाद अपने मामा शाहनवाज के साथ दुकान की ओर से टहलने गए थे। जब वह दुकान के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक युवक उनकी दुकान की दीवार में छेद करने का प्रयास कर रहा है। पास जाने पर पता चला कि उसने पेचकस और बसूली के जरिए दीवार में काफी बड़ा था छेद कर लिया था। इस पर दोनों ने उसे दबोच लिया और पकड़ कर थाने ले गए। पूछताछ में चोर ने अपना नाम सब्बू निवासी हिंडन विहार बताया। थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...