अमरोहा, मार्च 16 -- अमरोहा। दुकान की दीवार काटकर की गई चोरी के करीब चार साल पुराने मामले में अदालत ने 2 साल 5 महीने 11 दिन जेल की सजा सुनाई, दोषी पर एक हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। मामला डिडौली क्षेत्र के कस्बा जोया के मोहल्ला चौधरियान से जुड़ा था। यहां रहने वाले सुनील कुमार की दुकान में 22 सितंबर 2023 की रात चोरी की घटना हुई थी। दुकान की दीवार काटकर अंदर घुसे चोरों ने हजारों रुपये की कीमत का सामान चोरी कर लिया था। मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस ने सुबूत के आधार पर क्षेत्र के गांव सैतली निवासी मोहम्मद आमिर को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने अदालत में पेश कर जेल भेज दिया था। बाद में उसे जमानत मिल गई थी। मुकदमे की सुनवाई के दौरान वह जमानत पर था। मुकदमे की सुनवाई स्थानीय एक अदालत में चल रही थी। अभियोजन पक्ष द्वारा पेश किए गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.