रांची, मई 13 -- रांची। अरगोड़ा थाना की पुलिस ने गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राकेश कुमार हरमू आनंदपुरी चौक का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस 20 पुड़िया गांजा बरामद किया है। अरगोड़ा पुलिस को आनंदपुरी चौक स्थित एक दुकान में मादक पदार्थ की बिक्री की गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद अरगोड़ा पुलिस की टीम ने मंगलवार को दुकान में छापेमारी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे दबोच लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...