दुकान का शटर तोड़कर दस हजार रुपये का सामान चोरी
सीवान, मार्च 29 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के कचहरी दुर्गा मंदिर के समीप एक दुकान में शुक्रवार की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। इस घटना को लेकर मौलेश्वरी चौक निवासी दुकान संचालन आशीष कुमार ने नगर थाने में लिखित शिकायत की है। वहीं, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। बताया जाता है कि दुकान में हुई चोरी की घटना में शामिल चोरों की पहचान के लिए आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। दुकान संचालक ने आवेदन के जरिए पुलिस को बताया है कि शनिवार की सुबह दुकान का शटर टुटने की जानकारी हुई तो मंदिर के पुजारी ने इस घटना की जानकारी दी। जब मैं मौके पर पहुंचा तो पाया कि दुकान में चोरी की गयी है। चोरों ने सिलेंडर सहित अन्य दस हजार रुपये कीमत का सामान चोरी किया है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.