कानपुर, अप्रैल 4 -- कानपुर देहात। गश्त-पिकेट नदारद रहने से चोरों की सक्रियता बढ़ गई है। आए दिन वारदात कर चोर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। शुक्रवार रात में चोरों ने शिवली कोतवाली क्षेत्र के भेवान गांव में स्थित शराब ठेके का शटर काटकर वहां रखी नगदी और करीब ढाई लाख कीमत की शराब के साथ सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर भी उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर दी गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन के साथ संदिग्ध चोरों की तलाश शुरू कर दी है। कानपुर नगर के रहने वाले किरन सिह की शिवली कोतवाली क्षेत्र के भेवान गांव में बियर व अंग्रेजी शराब की दुकान है। यहां कार्यरत शोभन गांव निवासी सेल्समैन जय गोपाल शुक्रवार देर शाम दुकान बंद करने के बाद अपने घर चला गया था। रात में चोरों ने उसकी दुकान का शटर आधा काटकर अंदर घुसने के बाद वहां रखी करीब ढाई लाख कीम...