हरिद्वार, अप्रैल 21 -- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने ऑटोमोबाइल दुकान को निशाना बनाते हुए लैपटॉप समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुकान संचालक अंकित सेठी निवासी ज्वालापुर ने तहरीर देकर बताया कि मंडल आश्रम के पास स्थित साईं कार केयर में 18 अप्रैल की रात अज्ञात चोर दुकान का शटर उठाकर अंदर घुस गया और एक लैपटॉप, कार के सहायक उपकरण चोरी कर ले गया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- ई-कॉमर्स कंपनी से 4 लाख की चोरी, डीबीआर भी ले गए चोर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...