दुकान का शटर उखाड़कर चोरी का प्रयास
शामली, मई 14 -- कैराना। नगर के सर्राफा बाजार में चोरों ने एक कॉस्मेटिक की दुकान का शटर उखाड़कर चोरी का प्रयास किया। दुकान के अंदर तोड़फोड़ की आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए, जिसके बाद चोर मौके से फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। नगर के सर्राफा बाजार में रात्रि में एक पुरुष और एक महिला सर्राफा बाजार में घूमते दिखाई दिए। दोनों ने पहले कई दुकानों के शटर और लॉक चेक किए। इसके बाद मोहल्ला बिसातियान निवासी मोहम्मद फरहान की दुकान पर साइड के दोनों गुप्ती लॉक लगे होने के बावजूद चोरों ने शटर उखाड़ दिया। इसके बाद पुरुष चोर दुकान के अंदर घुस गया, जबकि नकाबपोश महिला चोर बाहर बैग लेकर निगरानी करती रही। दुकान के अंदर घुसने के बाद चोर ने गल्ला तोड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान गल्ला तोड़ने की आवाज सुनकर आसपास के व्यापारी जाग गए और शोर मचा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.