बदायूं, नवम्बर 11 -- उसहैत, संवाददाता। क्षेत्र के अटैना गंगाघाट क्षेत्र में दुकान का वीडियो बनाना चौकीदार को भारी पड़ गया। महिला की दुकान से सामान फेंके जाने की सूचना पर जब वह वीडियो बनाने पहुंचा तो दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव में आए उसके भतीजे को भी पीटकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाकर मामला दर्ज कर लिया है। मामला उसहैत थाना क्षेत्र के अटैना गंगाघाट का है। थाने पर तैनात चौकीदार सुखराम को कटरा चौकी के सिपाही विकास कुमार का फोन आया था। उन्होंने महिला सविता की दुकान से सड़क पर फेंके गए सामान का वीडियो बनाकर भेजने को कहा। जैसे ही सुखराम मौके पर वीडियो बनाने पहुंचे, गांव के शिवराम, अमित, सुमित और उनके परिजनों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। हमले में चौकीदार सुखराम और उनका भतीजा मनोज कुमार ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.