दुकान का फ्रिज तोड़ कर चॉकलेट की चोरी
धनबाद, मार्च 24 -- धनबाद। लुबी सर्कुलर रोड में नगर निगम कार्यालय के मार्केट कॉम्पलेक्स की एक दुकान को चोर ने सोमवार की रात निशाना बनाया। दुकान के सामने रखे फ्रिज को तोड़ कर चोर ने चॉकलेट व अन्य सामान की चोरी कर ली। मामले की शिकायत दुकानदार ने धनबाद थान में की है। पुलिस को दिए आवेदन में भुक्तभोगी दुकानदार रमेश चंद्र मंडल ने बताया कि 23 मार्च की रात वे दुकान बंद करके अपने घर चले गए थे। सुबह उन्हें सूचना मिली कि किसी ने फ्रिज तोड़ कर सामान की चोरी कर ली। उन्होंने चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत 10 हजार रुपए बताई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.