दुकान का ताला तोड़कर नगदी-मोबाइल चोरी
नोएडा, जून 13 -- ग्रेटर नोएडा। सुरजपुर कस्बे में दुकान का ताला तोड़कर चोर नगदी और मोबाइल चुरा ले गए। राजन कुमार ने पुलिस को बताया कि कस्बे में शनि बाजार वाली गली में उसकी मोबाइल ठीक करने की दुकान है। 27 मई की रात दुकान का ताला तोड़कर चोर 30 हजार रुपये, 13 मोबाइल और एक टेबलेट चोरी कर ले गए। उन्हें अगले दिन घटना के बारे में पता चला। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.