लखनऊ, अप्रैल 4 -- सीतापुर रोड स्थित रामसागर मिश्रा संयुक्त चिकित्सालय के बाहर बनी चाय की दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये का माल पार कर दिया। दुकान आने पर पीड़ित को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित दुकानदान ने बीकेटी थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इटौंज के रायपुर राजा निवासी अरुण यादव की सीतापुर रोड स्थित रामसागर मिश्रा चिकित्सालय के बाहर चाय की दुकान है। पीड़ित ने बताया कि वह गुरुवार की रात दुकान बंद कर घर चले गए। शुक्रवार सुबह दुकान खोलने आए तो दुकान में लगे ताले टूटे थे। यह देखकर अरुण के होश उड़ गए। दुकान खोली तो देखा कि चोरों ने गैस सिलेंडर, पैनल और बैट्री समेत 70 हजार रुपये का माल पार कर ले गए। पीड़ित ने फौरन पुलिस कंट्रोल रूम पर चोरी की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची बीकेटी पुलिस ने दुकानदार से पूछताछ कर...