दुकान का ताला तोड़कर सिलाई मशीन और आयरन की चोरी
मुजफ्फरपुर, मई 28 -- मड़वन। करजा थाना क्षेत्र के करजा चौक स्थित एक दुकान से बुधवार की रात चोरों ने सिलाई मशीन, इलेक्ट्रिक आयरन व कपड़े की चोरी कर ली। इस संबंध में संचालक धर्मेंद्र कुमार ने करजा थाना में आवेदन दिया है। बताया कि बुधवार शाम दुकान बंद कर वह घर चले गए। सुबह लोगों ने सूचना दी कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद मौके पर पहुंचे तो दंग रह गए। थानेदार रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- दुकान का ताला तोड़कर सिलाई मशीन और आयरन की चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.