शामली, अप्रैल 13 -- थाना भवन नगर के मोहल्ला सैयदान निवासी नावेद पुत्र मुस्तफा की दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे स्थित राणा मार्केट के बाहर पान व अंडे की दुकान पर बीती रात चोरी की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, रात करीब 2:01 बजे एक चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गया। चोर ने पहले दुकान के मुख्य ताले को तोड़ा, उसके बाद गल्ले का ताला भी तोड़ दिया और उसमें रखे लगभग 55,000 रुपये नगदी चोरी कर लिए। इसके अलावा करीब 50,000 रुपये कीमत की सिगरेट, बीड़ी व अन्य सामान भी चोरी कर ले गया। इस प्रकार कुल मिलाकर लगभग एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है।पूरी यह भी पढ़ें- शामली : दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर घटना पास ही स्थित एक किराना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में चोर का चेहरा खुला ह...