रांची, मार्च 15 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। तुपुदाना बालसिरिंग रोड स्थित स्वास्तिक मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर नगदी समेत आधा दर्जन से ज्यादा मोबाइल की चोरी कर ली गई है। चोरों ने वेंटिलेटर तोड़कर चोरी की। इस संबंध में संचालक राजू कुमार रवानी ने तुपुदाना ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है। राजू कुमार रवानी ने पुलिस को बताया कि वह 12 मार्च की रात दुकान बंदकर घर चले गए थे। 13 मार्च की सुबह जब वह दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो देखा कि वेंटिलेटर टूटा हुआ है। दुकान का सामान बिखरा पड़ा है। दुकान में रखे आठ मोबाइल के अलावा 40 हजार रुपए नगदी गायब थे। इसके बाद वह तुपुदाना ओपी पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.