हापुड़, अप्रैल 1 -- कोतवाली क्षेत्र में गढ़ रोड स्थित एक दुकान का ताला तोड़कर चोर टायर चोरी कर ले गए। पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला पक्काबाग नई मंडी के दीपक गर्ग ने बताया कि उसका खुर्जा पेच के निकट दास एग्रीकल्चर स्टोर नाम से दुकान है। जहां टायरों का व्यवसाय किया जाता है। 13 मार्च को शाम करीब तीन बजे कुछ टायर गोदाम से उसकी दुकान पर आए थे। जिन्हें दुकान में कार्यरत कर्मचारियों ने शाम करीब पांच बजे दुकान की ऊपरी मंजिल पर रख दिया था।14 मार्च की सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक ग्राहक टायर लेने दुकान पर पहुंचा था। इस पर उन्होंने कर्मचारी ऊपर टायर लेने पहुंचे। मगर, वहां रखे टायर गायब मिले। इसके बाद व्यापारी और कर्मचारियों ने पूरे प्रतिष्ठान में टायरों की तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.