सीवान, फरवरी 20 -- नौतन,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बंका मोड़ से पुलिस ने गश्ती के दौरान दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने के प्रयास में दो युवक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक युवक फरार हो गया। फरार युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस संबंध में थाने के एसआई रितेश कुमार सिंह के लिखित आवेदन पर थाने एफआईआर दर्ज कराई गई है। दर्ज एफआईआर के अनुसार बुधवार की रात थाने के एसआई रितेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ रात्री गश्ती में भुलौनी मोड़ के तरफ निकले हुए थे कि थानाध्यक्ष ने मोबाइल फोन पर सूचना दी कि बंका मोड़ पर चोरी की नीयत से तीन चोर दुकान के शटर का ताला तोड़कर दुकान के अंदर चोरी का प्रयास कर रहे हैं। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बंका मोड़ पर पहुंचा तो तीनों पुलिस को देख भागने लगे। इसमें पुलिस बल ने दो युवक को पकड...