रामपुर, मई 25 -- बिलासपुर। सोमवार की तड़के दुकान का ताला तोड़कर सामान चोरी करने वाले दो युवकों को लोगों ने दबोच लिया। दोनों की जमकर धुनाई की गई और उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर के मोहल्ला लक्ष्मीनगर निवासी व्यवसायी कैलाश चन्द्र अग्रवाल सवेरे अपने बेटे मोहित कुमार के साथ टहलने निकले थे। जब वह नगर में ही स्थित अपनी पेंट की दुकान के पास पहुंचे, तो उन्हें दुकान के पिछले गेट का ताला टूटा हुआ और दरवाजा खुला मिला। अनहोनी की आशंका होने पर जैसे ही पिता-पुत्र गेट की तरफ बढ़े, दुकान के अंदर से दो युवक सामान समेटकर भागने लगे। यह भी पढ़ें- बाइक स्पेयर्स दुकान में हजारों की चोरी व्यापारी कैलाश चन्द्र और उनके बेटे मोहित ने शोर मचाते हुए भाग रहे चोरों का पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उन्हें दबोच...