गोरखपुर, जनवरी 29 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। तिवारीपुर के सूर्यकुंड कालोनी निवासी अर्शी खान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता बनारस साइकिल एवं रिक्शा कंपनी के नाम से पिछले कई वर्षों से असकरगंज नखास में दुकान चला रहे थे। वर्ष 2017 से वह स्वयं फर्म का संचालन कर रही हैं। विरासत गलियारा चौड़ीकरण के दौरान उनकी दुकान के कुछ शटर तोड़े गए थे। शेष दुकान को ठीक कराने के लिए वह मकान मालिक से अनुरोध करती रहीं, लेकिन कुछ नहीं किया गया। आरोप है कि 25 जनवरी 2026 की दोपहर करीब 1:30 बजे जब वह दुकान पर चेक लेने पहुंचीं तो देखा कि शेष दुकान का ताला तोड़कर मकान मालिकों ने अपना ताला लगा दिया है। दुकान में बिक्री के बाद करीब तीन लाख 76 हजार रुपये नकद रखे थे, जो गायब हैं। अर्शी खान ने कोतवाली पुलिस से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने और दुकान में प्रवे...