गिरडीह, मई 22 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोपा निवासी आरती देवी की दुकान में एस्बेस्टर शीट तोड़कर चोरी की घटना सामने आई है। जिसमें नगद सहित 15 हजार रुपए के सामग्री की चोरी होने की बात बताई जा रही है। आरती देवी ने मुफस्सिल थाना प्रभारी को आवेदन देकर सनहा दर्ज करने और जांच की मांग की है।आरती देवी पति दिलीप सिंह ने बताया कि 20 मई 2026 की रात करीब 10 बजे उनका देवर संदीप सिंह दुकान बंद कर घर चला गया। रात 1 से 3 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने दुकान की एस्बेस्टर शीट तोड़कर चोरी कर ली। बताया कि 21 मई की सुबह 6 बजे संदीप सिंह जब दुकान खोलने पहुंचा तो देखा कि एस्बेस्टर शीट टूटी हुई है और सामान बिखरा पड़ा है। दुकान के गल्ला से नगद 3000 रुपये, 4000 रुपये का पेट्रोल और कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी हो गये। कुल मिलाकर लगभग 15000 रुपये का ...