मुजफ्फरपुर, फरवरी 27 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के रघुवंश नगर पड़ती टोला निवासी मनोज कुमार बंका की ओर से कोर्ट में दायर परिवाद के आधार पर नगर थाने में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में सिकंदरपुर के प्रदीप कुमार बंका और अखाड़ाघाट के राजन कुमार को नामजद करने के साथ 20 अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है। पीड़ित ने सभी पर दुकान व होटल पर कब्जा करने की नीयत से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित मनोज ने अपने परिवाद में बताया कि यह घटना बीते साल 30 सितंबर की है। उस दिन वे सरैयागंज स्थित अपनी दुकान में पुत्र के साथ बैठे थे। अचानक सभी आरोपित हथियारों से लैस पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। आरोपियों का मुख्य उद्देश्य दुकान और होटल पर कब्जा करना था। एफआईआर के अनुसार, हमलावरों ने मनोज और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.