अयोध्या, जनवरी 5 -- अयोध्या। जिला मजिस्ट्रेट निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि जिले के विभिन्न स्थानों के लिए दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठानों के साप्ताहिक बंदी दिवस स्वीकृत किए गये है। जिसमें अयोध्या नगर निगम में बृहस्पतिवार को, जिसमें पूर्व अयोध्या नगर पालिका क्षेत्र को छोड़कर अन्य जगहों पर आटोमोबाइल डीलर्स, प्रेस, बीज एवं वीडियो कैसेट की दुकानों की साप्ताहिक बंदी रविवार रखा गया है। पूर्व नगर पालिका अयोध्या क्षेत्र बुधवार, बीकापुर शनिवार, भदरसा मंगलवार, गोसाईगंज शुक्रवार, रूदौली मंगलवार, दर्शननगर शुक्रवार, मयाबाजार बुधवार, पूराबाजार मंगलवार, चौरेबाजार बुधवार, सोहावल शनिवार, मसौधा सोमवार, ड्योढ़ी बाजार बुधवार, मिल्कीपुर बुधवार, कुमारगंज सोमवार, हैदरगंज बाजार शनिवार, हरिग्टनगंज बाजार बुधवार व मवई चौराहा रूदौली रविवार को साप्ताहिक बंदी दिवस स्वीकृ...