दुकान आवंटन में गड़बड़ी मामले की जांच की मांग
दरभंगा, जून 4 -- लहेरियासराय। नगर निगम के स्वामित्व वाली लहेरियासराय बीके रोड स्थित दुकानों के आवंटन में अनियमितता बरतने का आरोप तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को नगर निगम कार्यालय में दुकान आवंटन में अनियमितता वाली खबर दिनभर चर्चा का विषय बनी रही। गत मंगलवार को वार्ड 44 के पार्षद राकेश रौशन चौधरी बिट्टू चौधरी ने इस मामले की शिकायत प्रमंडलीय आयुक्त कौशल किशोर और जिलाधिकारी कौशल कुमार से की थी। इसके बाद महापौर अंजुम आरा, उपमहापौर नाजिया हसन और सशक्त स्थाई समिति सदस्य नफीजुल हक रिंकू ने मामले को संज्ञान में लेते हुए नगर आयुक्त को पत्र लिखा कि दुकान आवंटन में नियमों को दरकिनार कर गलत तरीके से दुकानों की चाबी मूल आवंटियों के बजाय सबलेटी दुकानदारों को सौंप दी गयी।इसे यह भी पढ़ें- दुकान आवंटन में अनियमितता की शिकायत लेकर नगर आयुक्त को जांच के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.