दुकान आवंटन में अनियमितता की शिकायत
दरभंगा, जून 3 -- बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। नगर निगम द्वारा बीके रोड स्थित दुकान के आवंटन में अनियमितता बरतने का आरोप नगर निगम वार्ड 44 के पार्षद राकेश रौशन चौधरी उर्फ बिट्टू चौधरी ने लगाया है। उन्होंने निगम अधिकारियों व कर्मियों के विरुद्ध आयुक्त कौशल किशोर और डीएम कौशल कुमार को आवेदन देकर जांच की मांग की है। आवेदन के मुताबिक बीके रोड स्थित नगर निगम के स्वामित्व के नए बाजार भवन में निर्मित दुकानों का आवंटन गलत तरीके से कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को महापौर व उप महापौर के साथ कुछ स्थाई समिति सदस्यों ने 10 लोगों को बीके रोड स्थित नगर निगम के स्वामित्व वाली नई दुकानें आवंटित कर चाबी सौंपी। इनमें तीन ऐसे आवंटियों को भी चाबी दी गयी है जिनका नाम नगर निगम की आवंटन सूची में अंकित नहीं है।
दुकान आवंटन में अनियमितता उन्होंने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.