मधुबनी, फरवरी 23 -- मधुबनी : प्रतिष्ठित कंपनी का फर्जी रैपर लगाकर ग्राहकों को गलत सामान बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुंबई से आई कंपनी के लीगल टीम ने सोमवार को नगर पुलिस के सहयोग से कोतवाली चौक एवं भोआड़ा में सर्च अभियान चलाकर भारी मात्रा में नकली सामान जब्त किया है। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि मुंबई से आई लीगल टीम ने दुकानों से सौन्दर्य प्रसाधन एवं जरूरी उपयोग के लाखों का सामान जब्त किया है। हालांकि इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। देर शाम थानाध्यक्ष ने बताया कि कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.