पिथौरागढ़, जनवरी 29 -- बेरीनाग। नगर पालिका ने दुकानों में पॉलीथीन रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी मीनाक्षी बरदोला ने बताया कि नगर की दुकानों में पॉलीथीन का प्रयोग करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान दो दर्जन दुकानों से दस किलो पॉलीथीन जब्त कर उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है। बरदोला ने लोगों से कपड़े के बैंग प्रयोग करने की अपील की है। इस दौरान पंकज जोशी, संतोष उप्रेती, सुभाष कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। -----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.