वाराणसी, मई 8 -- वाराणसी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरुवार को घी-तेल के प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। दो दिवसीय अभियान में दूसरे दिन देसी घी, वनस्पति घी, सरसों और रिफाइंड तेल के 20 नमूने एकत्र किए गए। विश्वेश्वरगंज, मछोदरी, गोलादीनानाथ, सेवापुरी, गोदौलिया, शिवपुर, पहड़िया, चेतगंज, जगतगंज, कछवां रोड, गायघाट में प्रतिष्ठानों पर पहुंची टीमों ने कार्रवाई की। सहायक आयुक्त कौशलेंद्र शर्मा के नेतृत्व में इस कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी जगदीश नारायण सिंह, पंकज कुमार यादव, राजेश कुमार, सम्राट श्रीवास्तव, नीरज, आदित्य विक्रम, विजय बहादुर, रत्नेश कुमार, जयहिन्द राम, रामचरन यादव, बिंदु पांडेय, राजकुमार यादव आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मथुरा में घी और तेल के लिए गए 11 नमूने यह भी पढ़ें- खाद्य टीम ने जिले के बाज...