दुकानों व होटल को चोरों ने बनाया निशाना, नगद समेत बर्तन की चोरी
पाकुड़, मई 29 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। नगर थाना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और रात्रि गश्ती के दावों को धता बताते हुए बीते बुधवार की रात चोरों ने थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर कई दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बेखौफ चोरों ने एक ही रात में दो अलग-अलग इलाकों में पाँच दुकानों और एक होटल को अपना निशाना बनाया। इस दुस्साहसिक वारदात से स्थानीय व्यवसायियों में प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है।
चोरी की घटनाएं हटियापाड़ा किराना दुकानें चोरों ने गोपाल साहा की किराना दुकान का ताला तोड़ा, लेकिन आहट होने पर बिना सामान लिए भाग खड़े हुए। वहीं, बंगाली तापेश की किराना दुकान में भी चोरी का असफल प्रयास किया गया। थाना से कुछ ही कदम पर स्थित रथ मेला मैदान में बर्तन व्यवसायी शैलेन्द्र साव की दुकान की तिरपाल काटकर चोरों ने करीब 30 हजार र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.