शाहजहांपुर, अप्रैल 16 -- बंडा। बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकानों को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। भूड़ा मोड़ पर स्थित दुकानों की शटर तोड़कर और नकब लगाकर चोर अंदर घुसे और वारदात को अंजाम दिया। गांव भूड़ा निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उनकी कोल्हू चक्की व टेंट की दुकान है। चोरों ने शटर का ताला तोड़कर जनरेटर का अल्टीनेटर, तार समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। करीब 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं पास में दलजीत सिंह की दुकान में नकब लगाकर अल्टीनेटर व औजार भी चोरी किए गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...