रांची, अप्रैल 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट शाखा द्वारा किए गए कार्यों की मंगलवार को समीक्षा हुई। निगम सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता उप नगर आयुक्त गौतम प्रसाद साहू ने की। बैठक में उप नगर आयुक्त ने कई दिशा-निर्देश भी दिए। इसमें शहर के सभी वार्डों के मुख्य मार्गों और कनेक्टिंग मार्गों में अतिक्रमण मुक्त अभियान वृहद स्तर पर चलाने, सड़कों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ जुर्माना लगाना आदि शामिल थे। उप नगर आयुक्त ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जांच व नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व दुकानों में दो डस्टबिन रखना अनिवार्य किया गया है। निर्धारित व्यवस्था का पालन नहीं करने की स्थिति में संबंधित प्रतिष्ठान पर नियमानुसार जुर्माना लगाया जाए। यह भी सुनिश्चित करे...