दुकानों में ठेके लेने वाला बन गया नकल कराने वालों का सरगना, STF ने दबोचा
देहरादून, मई 17 -- एसटीएफ ने सोमवार को दून में होने वाली कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) कांस्टेबल जीडी ऑनलाइन परीक्षा में नकल की साजिश नाकाम कर दी। एसटीएफ की टीम ने शनिवार को गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नेहरू ग्राम स्थित सेंट जोन्स एकेडमी केंद्र में दूसरा सर्वर बनाने की तैयारी में था। पुलिस ने केंद्र को सील कर दिया है। आरोपी पूर्व में नकल के मामलों में वांछित चल रहा था। उसके कब्जे से मिनी ब्लूटूथ डिवाइस, सिम बॉक्स, बैटरी, इंटरनेट राउटर आदि बरामद हुए हैं। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एसएससी परीक्षा में पूर्व में नकल में लिप्त रहा गिरोह सोमवार को होने वाली परीक्षा में भी नकल कराने की तैयारी में है। घेराबंदी करते हुए ईश्वरी प्रसाद निवासी नागलई, थाना निहाल विहार, दिल्ली को नेहरू ग्राम स्थित सेंट जो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.