दुकानों में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर, जून 17 -- गोरखपुर। कोतवाली इलाके में अलग-अलग स्थानों पर दुकानों का ताला तोड़कर नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान राजघाट के रहमतनगर निवासी कासिम उर्फ छोटे व तुर्कमानपुर निवासी मोहम्मद अयान उर्फ अली के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, 2 जून और 12 जून 2026 को चोरों ने दुकानों का ताला तोड़कर रुपये चोरी कर लिए थे। इस संबंध में स्थानीय थाने पर मुकदमा दर्ज कर जांच कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.