सीतामढ़ी, मार्च 2 -- सीतामढ़ी,। शहर का बाजार गुलजार हो उठा है। गुदरी बाजार से लेकर कोर्ट बाजार, जानकी स्थान, सोल चौक, स्टेशन रोड, कॉलेज रोड, थाना रोड व प्रमुख कपड़ा मंडी तक हर ओर रौनक दिखाई दे रही है। दुकानों पर रंग-अबीर, गुलाल और आकर्षक पिचकारियों की सजी कतारें लोगों को अपनी ओर खींच रही हैं। सुबह से देर शाम तक खरीददारों की भीड़ उमड़ रही है। गुदरी बाजार और कोर्ट बाजार में रंग-बिरंगे गुलाल के ढेर सजे हैं। हर्बल रंगों की मांग इस बार खास तौर पर बढ़ी है। दुकानदारों का कहना है कि लोग अब त्वचा के प्रति सजग हो गए हैं, इसलिए केमिकल मुक्त रंगों की खरीदारी ज्यादा हो रही है। बच्चों में कार्टून व सुपरहीरो थीम वाली पिचकारियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। छोटे टैंक से लेकर बड़ी वाटर गन तक की बिक्री हो रही है। जानकी स्थान से लेकर मेहसौल चौक क्षेत्र में...