दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगाएं व्यापारी
सोनभद्र, मार्च 24 -- सोनभद्र। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार ने मंगलवार को चुर्क पुलिस लाइन सभागार में व्यापारी बंधुओं और बैंक मित्रों के साथ बैठक की। इस दौरान विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई है। एएसपी मुख्यालय अनिल कुमार ने उनकी सुरक्षा एवं नगर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ करने के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया। एएसपी ने व्यापारियों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से अपने-अपने दुकानों, संस्थानों में सीसीटीवी कैमरे का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने के लिए बताया। साथ ही साथ उनकी समस्याओं के विषय में जानकारी की गयी व उनके निराकरण के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उनको सुरक्षा के सम्बंध में पुलिस द्वारा हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.