भदोही, अप्रैल 3 -- सुरियावां। स्वर्णकार संघ के पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार की शाम सुरियावां नगर स्थित एक प्रतिष्ठान में हुई। इसमें आभूषण की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने पर बल दिया गया। पदाधिकारियों ने व्यापारियों के हित में सदवै संघर्ष करने का भरोसा दिया। इस दौरान स्वर्णकार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा जरूर लगाया जाए। दुकानों-प्रतिष्ठानों में लगा सीसीटीवी कैमरा चौबीसों घंटें चालू रखा जाए। कहीं भी कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखता है तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें। इस मौके पर लवकेश सेठ, जीतनारायण वर्मा, सतीश वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...