दुकानों पर मिले तीन बाल श्रमिकों को कराया गया मुक्त
बलरामपुर, मई 17 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देश पर शनिवार को जिलेभर में बाल श्रमिकों के चिन्हांकन व अवमुक्तीकरण के लिए "सिंगल-डे" विशेष अभियान चलाया गया। दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चले इस अभियान में जनपद के सभी विकास खंडों व नगर निकाय क्षेत्रों में गठित 13 टीमों ने एक साथ कार्रवाई की। अभियान के दौरान दुकानों पर कार्य करने वाले तीन बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। दुकानदारों को कड़ी चेतावनी भी दी गई। प्रत्येक टीम में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) व खंड शिक्षा अधिकारी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को भी शामिल किया गया। टीमों ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुए बाल श्रम के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान भी चलाया गया। यह भी पढ़ें- दुकानों पर कार्य करते मिले तीन बाल श्रमिकों को कराया गया मुक्त अभियान के दौरान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.