लखीमपुरखीरी, मार्च 2 -- लखीमपुर, संवाददाता। होली त्योहार पर मिलावटखोरी, दूषित व एक्सपायरी खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने एसडीएम सदर के नेतृत्व में दुकानों की जांच की। दुकानों पर बिक्री के लिए रखी मिली 246 किलो दूषित बासी मिठाई फिंकवाई गई। वहीं साफ सफाई न मिलने पर दो दुकानदारों को नोटिस जारी की गई है। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा बृजेन्द्र शर्मा ने बताया कि एसडीएम सदर के नेतृत्व में शहर की मिठाई की दुकानों की जांच की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्राज मौर्य, अरविंद सिंह, नत्थू कुशवाहा, रामबाबू व विपिन कुमार सिंह की टीम ने दुकानों पर जाकर साफ सफाई, मिठाइयों की जांच की। साफ सफाई व्यवस्था अच्छी न मिलने व अन्य कमियां मिलने पर दो दुकानदारों को नोटिस जारी की गई। उन्होंने बताया कि होली अभियान में अब तक कुल 38...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.