दुकानों पर नेम प्लेट और रेट लिस्ट लगाना जरूरी
वाराणसी, अगस्त 11 -- वाराणसी। प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने कहा कि सावन में कांवरियों की सुविधा और सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए व्यापक एडवाइजरी जारी की गई है। कांवर यात्रा के मार्गों पर मांस-मछली की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध है। इसका उद्देश्य यात्रा की पवित्रता बनाए रखना है। कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पारदर्शिता के लिए सभी दुकानों के बाहर नेमप्लेट, क्यूआर कोड और रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य किया गया है। बारकोड से ग्राहक दुकानदार के बारे में जानकारी मिलेगी। .
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.