वाराणसी, दिसम्बर 2 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। कोडीन युक्त कफ सिरप जनपद के बाजारों में नहीं मिल रही है। विकल्प के तौर पर दुकानदार दूसरे तत्वों (सॉल्ट) से बनी कफ सिरप बेच रहे हैं। खाद्य और औषधि प्रशासन विभाग पिछले कई दिनों से कोडीन युक्त सिरप के अवैध कारोबार के खिलाफ छापेमारी कर रहा है। इससे दुकानदारों में भय है। बनारस में करीब चार हजार से अधिक फुटकर दवा विक्रेता हैं। दवा कारोबारियों के मुताबिक जिले में तकरीबन 40 लाख रुपये तक कफ सिरप की बिक्री रोजाना होती है। मंगलवार को लंका, सोनिया, लहुराबीर, कबीरचौरा, पांडेयपुर सहित अन्य क्षेत्रों की दवा दुकानों पर कोडीन युक्त कफ सिरप नहीं मिली। मेडिकल स्टोर संचालक इसके विकल्प में बिना कोडीन की कफ सिरप दे रहे हैं। दवा विक्रेता समिति के महामंत्री संजय सिंह ने कहा कि कोडीन युक्त कफ सिरप को लेकर लगातार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.