भदोही, मई 4 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय तनाव और ईंधन संकट का असर अब स्थानीय बाजारों पर साफ दिखने लगा है। हाल ही में अमेरिका-ईरान के बीच तनाव भले कम हुआ हो, लेकिन इसका असर अब भी ईंधन की किल्लत और महंगाई के रूप में जारी है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी वृद्धि होने से होटल और ढाबा संचालकों की परेशानी बढ़ गई है। ताजा स्थिति यह है कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 3000 रुपये के पार पहुंच गई है। इतना ही नहीं, बुकिंग के कई दिन बाद भी सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इसका सीधा असर होटल-ढाबों के संचालन पर पड़ा है। कई जगहों पर गैस की जगह अब कोयला और लकड़ी की भट्टियों का सहारा लिया जा रहा है।
ईंधन संकट का असर मेन्यू पर ईंधन संकट के चलते होटल संचालकों ने अपने मेन्यू में भारी कटौती कर दी है। पहले जहां कई तरह के व्यंजन उपलब्ध होते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.