उरई, मार्च 16 -- कोंच। मंडलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपमा यादव ने रामगंज बाजार पहुंचकर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रामगंज बाजार स्थित प्रभंजन गर्ग की दुकान पर पहुंचकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और स्थानीय व्यापारियों से मुलाकात की तथा खाद्य सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। निरीक्षण के दौरान उपमा यादव ने बाजार में शक्कर के बतासे बनाने वाले दुकानों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानदारों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और खाद्य सामग्री को ढककर रखने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट रूप से कहा कि खुले में रखी खाद्य वस्तुएं बेचने से बचें। निरीक्षण के दौरान प्रभंजन गर्ग, रामु धनौरा, सोनू अग्रवाल, संदीप बल्लन, गुड़डन, रामजी और धर्मेंद्र सहित कई व्यापारी उपस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.