उरई, फरवरी 2 -- कोंच। कोंच के रामगंज बाजार स्थित ज्योति गारमेंट्स की दुकान के सामने कूड़े का ढेर लगा होने से दुकानदारों ने नाराजगी जताई और शिकायत दर्ज कराई। तो पालिका आरआई ने पहुंच समस्या का निदान किया। व्यापारियों का कहना था कि व्यस्त बाजार क्षेत्र में इस तरह कूड़ा डालना ठीक नहीं है। सूचना मिलने के बाद नगर पालिका के आर.आई. सुनील कुमार मौके पर पहुंचे और दुकानदारों से बातचीत कर उनकी समस्या सुनी। उन्होंने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत पालिका कर्मचारियों को बुलाया और कूड़े को वहां से हटवाने के निर्देश दिए। कर्मचारियों द्वारा तत्काल कूड़ा भरवाकर हटाया गया, जिसके बाद बाजार में स्थिति सामान्य हुई और दुकानदारों का गुस्सा शांत हुआ। यहां पर राम लला, प्रांकुल, अनुज अग्रवाल, मोदी, भूपेश अग्रवाल, आकाश, सौरभ मिश्रा सहित लोग मौजूद रहे।

हिंदी...