हरिद्वार, मार्च 10 -- प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डा. विशाल गर्ग के नेतृत्व में व्यापारियों ने मंगलवार को अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती को ज्ञापन देकर कुंभ मेला क्षेत्र में संचालित दुकानों के बोर्ड पर जीएसटी एवं मोबाइल नंबर अंकित करने की मांग की है। डा. विशाल गर्ग ने कहा कि कुंभ मेला क्षेत्र में दुकानों के सामने एक समान बोर्ड लगाए जा रहे हैं और उन पर दुकानदारों और दुकानों के नाम अंकित किए जा रहे हैं। लेकिन बोर्ड पर जीएसटी और मोबाइल नंबर अंकित नहीं किए जा रहे हैं। मेला प्रशासन को बोर्ड पर जीएसटी और दुकानदार का मोबाइल नंबर भी अंकित करवाना चाहिए। मांग उठाई कि कुंभ मेला प्रशासन द्वारा आयोजित की जा रही बैठकों की सूचना प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल को भी दी जाए। मौके पर शहर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, जिला उपाध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.