फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 26 -- कायमगंज। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की कवायद तेज कर दी है। रविवार को प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने कोतवाली परिसर में नगर के प्रमुख सर्राफा कारोबारियों के साथ बैठक की। उन्होंने व्यापारियों से सुरक्षा मानकों को अपनाने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि सर्राफा दुकानें चोरों के निशाने पर रहती हैं, इसलिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम जरूरी हैं। उन्होंने व्यापारियों से अपनी दुकानों के बाहर उच्च क्षमता वाले सीसीटीवी कैमरे लगवाने, पर्याप्त रोशनी के लिए लाइट की व्यवस्था करने और निजी चौकीदार तैनात करने का आह्वान किया। उन्होंने सुझाव दिया कि कैमरों का फोकस सड़क की ओर भी रखें ताकि संदिग्धों की पहचान आसानी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.