दुकानों के बाहर ठंडे पेयजल उपलब्ध कराएं: राजेश
रांची, मई 26 -- रांची। कायस्थ समाज के सदस्यों ने नौतपा हिट वेव से बचाव को लेकर शहर में जागरुकता सुनिश्चित करने की अपील की है। समाज के युवा अध्यक्ष राजेश सिन्हा ने आम लोगों, औद्योगिक-व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से सावधानी अपनाने की अपील की है। ठंडा पेयजल, ओआरएस, ग्लूकोज, नींबू पानी जैसे पेय पदार्थों का सेवन करने की बात कही है। विभिन्न संस्थाओं से अपने-अपने क्षेत्र में जागरुकता करने अपील की है। शहर के सभी दुकानों के बाहर ठंडे पेय जल उपलब्ध कराने की बात कहीं है, ताकि राहगीरों को भी इस चिलचिलाती धूप में सुविधा मिल सकें। यह भी पढ़ें- गर्मी से बचाव में उंगलियों पर हरे रंग की बिंदी कारगर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.