दरभंगा, मार्च 8 -- लहेरियसराय, एक संवाददाता। लहेरियासराय के बीके रोड स्थित नगर निगम के स्वामित्व वाले बाजार भवन में 74 दुकानों का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच के लिए डीएम कौशल कुमार, नगर आयुक्त राकेश गुप्ता, सदर एसडीओ विकास कुमार, पुल निर्माण निगम और नगर निगम के अभियंताओं की टीम रविवार को जांच के लिए स्थल पर पहुंची। जांच के दौरान डीएम ने निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं होते देख अभियंताओं को जमकर फटकार लगायी। मौके पर उपस्थित निगम के पदाधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि पूरी जिम्मेदारी और सही ढंग से संवेदक से कार्य करवाएं। उन्होंने कहा कि उक्त दुकानें आम जनता के रोजगार का जरिया बनेंगी इसलिए निर्माण कार्य मजबूती से करवाना आवश्यक है। निर्माण कार्य में जो भी कमियां हैं उन्हें तुरंत सुधारा जाए। गड़बड़ी पाए जाने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.