दुकानों के आवंटन मामले की दो सदस्यीय टीम ने की जांच
दरभंगा, जून 12 -- बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। लहेरियासराय के बीके रोड स्थित नगर निगम के स्वामित्व वाली दुकानों के आवंटन के मामले में डीएम कौशल कुमार के आदेश पर दो सदस्यीय टीम जांच के लिए नगर निगम पहुंची। जांच टीम में पीजीआरओ राजेश कुमार और वरीय उपसमाहर्ता मो. सलीम अख्तर थे। जांच के दौरान दोनों सदस्यों ने दुकान आवंटन संचिका का गंभीरता से अवलोकन किया। साथ ही नगर आयुक्त राकेश गुप्ता से आवंटियों को दुकान आवंटन किस आधार पर किया गया उसका साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा। बता दें कि उप महापौर संग कई पार्षदों ने बीके रोड स्थित नगर निगम के स्वामित्व वाली 10 दुकानों का आवंटन गलत तरीके से कर देने के संबंध में प्रमंडलीय आयुक्त व डीएम से शिकायत की थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए डीएम ने जांच के लिए टीम गठित कर दी। उधर, परिवादी वार्ड 44 के पार्षद राकेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.